केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर जम्मू बंद
सीयूएएस की मांग है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना जम्मू में होनी चाहिए न कि कश्मीर में। सोमवार को जम्मू बंद से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बंद के कारण वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थयात्रियों को सबसे अधिक समस्या आ रही है। तीर्थयात्रियों को कटरा से वाहन नहीं मिल रहा है।
सीयूएएस ने मांग की है कि सरकार चाहे जम्मू से 40 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित सांबा में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना करे या फिर लिखित दे कि पहले जम्मू क्षेत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी और इसके बाद ही कश्मीर में इसकी स्थापना की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने जब जम्मू एवं कश्मीर में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने की घोषणा की थी तो राज्य सरकार ने इसके लिए सांबा को चुना था लेकिन बाद में उसने कश्मीर में शिक्षण संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव रखा।
सीयूएएस के संयोजक पवित्र सिंह ने आईएएनएस से कहा कि उनका संगठन जम्मू क्षेत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications