चीन जा रहा अफगान विमान आपात स्थिति में कंधार में उतरा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार काम एयरलाइंस के बोइंग 767 विमान में पांच चीनी नागरिकों सहित 200 लोग सवार थे।
काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि विमान को कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपात स्थिति में उतरना पड़ा और विमान अब वापस काबुल लौटेगा।
काम एयरलाइंस के अध्यक्ष जमारई कामगार ने बताया कि काबुल और उरुम्की के बीच विमान कंपनी की यह पहली उड़ान थी।
उन्होंने कहा कि विमान को कंधार हवाई अड्डे पर इसलिए उतारा गया क्योंकि उस समय काबुल में मौसम ठीक नहीं था।
जिंजियांग के अधिकारियों ने इससे पहले कहा था कि बम की धमकी के कारण विमान को आपात स्थिति में उतारा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications