स्वाइन फ्लू: 17 सदस्यीय परिवार को अलग रखा गया
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-नौ के रहने वाले इस परिवार के कुछ सदस्य विगत पांच अगस्त को दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के घर गए थे। उनके रिश्तेदारों में एक स्वाइन फ्लू की चपेट में था जो लंदन से आया था।
स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी एच. सी. गेरा ने कहा, "यह खबर मिलते ही हमने उस परिवार से एक सप्ताह तक घर से बाहर न निकलने को कहा। अब तक उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं दिखे हैं लेकिन हम कोई मौका नहीं लेना चाहते। हमारे चिकित्सकों का एक दल घर में जाकर जांच करता रहेगा।"
उधर, शनिवार को शहर के सेक्टर-34 में रहने वाले एक परिवार को भी घर में ही रहने के लिए कहा गया था।
सेक्टर-32 में रहने वाली एक छह वर्षीय बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, "हमने इस बच्ची के चिकित्सीय नमूनों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान भेजा है। जांच रिपोर्ट सोमवार शाम तक आने की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications