तिपाईमुख बांध बड़ा मुद्दा नहीं : बांग्लादेश
जल संसाधन राज्य मंत्री महबूब उर रहमान ने रविवार को कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो भारत और बांग्लादेश के बीच एक सचिव स्तरीय वार्ता आयोजित होगी।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने रहमान के हवाले से सोमवार को कहा कि यदि बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला तो मामले को सुलझाने के लिए उससे भी ऊंचे स्तर की वार्ता आयोजित की जाएगी।
उन्होंने एक नया दल भारत भेजने और मुद्दे से निपटने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति के गठन का भी संकेत दिया।
मंत्री ने कहा कि तिपाईमुख बांध के विरोध में विपक्षी दलों और पर्यावरणवादी समूहों के 'लांग मार्च' को सरकार ने सकारात्मक ढंग से लिया है।
उन्होंने कहा कि इससे नई दिल्ली के सामने यह दिखाना आसान होगा कि बांग्लादेश के नागरिक बांध निर्माण के विरोध में हैं।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के सांसदों के एक दल ने दो बार प्रस्तावित बांध स्थल पर हेलीकाप्टर से उतरने का प्रयास किया लेकिन खराब मौसम के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications