उत्तराखंड में बादल फटा, 43 की मौत

पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने झेकला, बला और माटी आदि गांवों में काफी तबाही मचाई है। इन तीनों गावों का अस्तित्व ही लगभग समाप्त हो गया है। मुनस्यारी के रास्ते में क्वीटी कस्बे के पास बला और झेकला गांव के 20 परिवार नींद में ही मलबे में दब गए।
ये घटना शुक्रवार को आधी रात के बाद हुई जब सभी लोग सो रहे थे। अचानक बादल फटा औऱ बारिश के तेज बहाव से ऊपर पहाड़ से भारी मलबा नीचे बसे गांवों पर गिर पड़ा।
प्रभावित इलाकों का सूचना और सड़क संपर्क दूसरे इलाकों से कट गया है। बचाव और सुरक्षा का काम जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।


Click it and Unblock the Notifications