रूस का दक्षिण ओस्सेतिया को अधिक सैन्य, वित्तीय सहायता का वादा

जार्जिया-रूस युद्ध में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों और सैनिकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह में शनिवार को मेदवेदेव ने कहा,"रूस आपकी हर सामाजिक और आर्थिक मदद करेगा। हम आपको सैन्य सहायता भी देंगे क्योंकि बिना सैन्य सहायता के अधिक समस्या होगी।"

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अगस्त में पांच दिनों तक चले युद्ध में शांति रक्षकों सहित 160 से अधिक नागरिकों और 67 रूसी कर्मचारियों की मौत हुई थी।

दक्षिण ओस्सेतिया की राजधानी तस्किनवाली के अपने हाल के दौरे का उल्लेख करते हुए मेदवेदेव ने कहा कि वहां नए घरों, स्कूलों का निर्माण हो रहा है। एक वर्ष में सभी समस्याएं नहीं हल हो सकतीं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि अब वहां का एक भविष्य है।

अगस्त में युद्ध से नष्ट तस्किनवाली में पुनर्निर्माण की गतिविधियों के लिए रूस ने करीब 10 अरब रूबल की सहायता दी थी।

मेदवेदेव ने कहा कि जार्जिया को शांति के लिए बाध्य करने की रूसी कार्रवाई से विदेशी संबंधों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। रूस का रुख नैतिक और कानूनी रूप से सही था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+