जम्मू में 2 छात्रों में स्वाइन फ्लू के लक्षण, अस्पताल में भर्ती
सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक रमेश गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "जम्मू में स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं।"
उन्होंने बताया कि छात्रों को अलग-अलग रखा गया है।
एक छात्र पुणे और दूसरा बेंगलुरू में अध्ययनरत हैं और वे गर्मियों की छुट्टियों में घर आए हैं। एक छात्र कठुआ और दूसरा जम्मू शहर के नानक नगर इलाके का निवासी है।
जम्मू एवं कश्मीर एक पर्यटक राज्य है और एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर स्वाइन फ्लू की जांच के केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications