रफसंजानी करेंगे अगले जुमे की नमाज का नेतृत्व
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 17 जुलाई को जुमे की नमाज के दौरान रफसंजानी की उपस्थिति में 12 जून को हुए राष्ट्रपति चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ तेहरान के कई इलाकों में व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था।
पूर्व प्रधानमंत्री मीर हुसैन मुसावी और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी के अलावा रफसंजानी एक प्रमुख विपक्षी हस्ती हैं।
इन तीनों नेताओं ने राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के पुननिर्वाचन को अभी तक कबूल नहीं किया है। तीनों ने प्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रपति के अनुमोदन और शपथग्रहण समारोहों का बहिष्कार किया था।
वर्ष 1989-1997 के दौरान राष्ट्रपति रह चुके रफसंजानी अभी भी एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती हैं। पिछले दिनों ईरान के मौलाना उस समय रफसंजानी से खासा नाराज हो गए थे, जब उन्होंने कहा था कि ईरान संकट में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications