उत्तर प्रदेश में 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार
लखनऊ, 9 अगस्त (आईएएनएस)।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह में शामिल होने के आरोप में छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने आईएएनएस से कहा कि खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चौक फुवारा इलाके में दबिश देकर छह बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। इनकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में नौकरी दिलाने का झांस देकर यहां लाते थे और इसकी एवज में उनसे रुपये भी ऐंठते थे।
सिंह ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है अथवा नहीं। पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने स्वीकार किया है कि वे पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications