मध्य प्रदेश में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, 7 गिरफ्तार
थांदला थाने के चापनेर गांव की जनजातीय समाज की मंजू की शादी बाबू मुडिया से हुई थी। उसके तीन बच्चे भी थे। इसके बाद उसने एक रिश्तेदार खुमान से भगकर शादी कर ली। इस पर भील समाज की पंचायत बुलाई गई जिसमें लेन देन के बाद तय हुआ कि मंजू गांव में नहीं आएगी।
मंजू के रक्षाबंधन पर गांव में आने की खबर पंचायत के लोगों को हुई तो वे शुक्रवार की रात को मंजू के पूर्व पति बाबू के साथ जा धमके। उसके साथ मारपीट की गई और उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
झाबुआ के पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने रविवार को आईएएनएस से चर्चा करते हुए घटना की पुष्टि की और कहा कि थांदला पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सात को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications