भरी पंचायत में सूबेदार की हत्या, तनाव
जिले के बेवर थाना प्रभारी डी.बी.राय ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सूबेदार राधेश्याम यादव के पुत्र की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल अब तक किसी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
उन्होंने बताया कि घटना घुटारा गांव की है, जहां शनिवार को बीएसएफ में सूबेदार के पद पर तैनात राधेश्याम यादव और पड़ोसी जयप्रकाश के बीच जमीन के विवाद के निपटारे को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में राधेश्याम और जयप्रकाश के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई, जिसके बाद जयप्रकाश और उसके परिजनों ने राधेश्याम की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक सूबेदार राधेश्याम यादव श्रीनगर में तैनात थे और आठ दिन पूर्व अवकाश पर घर आए थे।
उधर, घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। जिले के पुलिस प्रमुख डी.के.राय ने कहा कि शांति बनाये रखने के लिए गांव में प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications