चित्तागोंग से बांग्लादेशी सैनिकों की वापसी शुरू
स्टार ऑन लाइन ने खबर दी है कि खगरकजारी और रंगमती में स्थित दो शिविरों को शुक्रवार को ही खाली कर दिया गया था और शनिवार को दो और शिविरों से सैनिकों की वापसी का कार्य शुरू हो गया। एक शिविर डैश बिल में था, जिसमें अर्धसैनिक बल (अंसार्स) के जवान डेरा जमाए हुए थे, दूसरा शिविर मागैचारी में था, जिस पर सेना के जवानों कब्जा था।
प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने सैन्य वापसी की इस प्रकिया के बारे में पिछले महीने निर्णय लिया था। शेख हसीना ने अपने पूर्व कार्यकाल (1996-2001) के दौरान चित्तागोंग हिल ट्रैक्ट्स (सीएचटी) शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications