श्रीनगर में ग्रेनेड विस्फोट में 4 घायल
श्रीनगर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीनगर में हब्बा कदाल इलाके में अर्धसैनिक बलों की चौकी पर संदिग्ध आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया जिसमें दो जवान और दो नागरिक घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बंकर के नजदीक ग्रेनेड विस्फोट होने से दो जवान और दो नागरिक घायल हो गए।
विस्फोट के बाद इलाके की तलाशी ली गई लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। अब तक इस हमले की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
पुलिस ने कहा कि उसने इस सप्ताह की शुरुआत में ग्रेनेड फेंकने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications