तिमाईमुख परियोजना के विरोध में 'लांग मार्च' आरंभ
यह 'लांग मार्च' शनिवार को ढाका से आरंभ हुआ और मंगलवार तक इसके सिलहट तक पहुंचने का अनुमान है। सिलहट जिला ढाका से 272 किलोमीटर पूर्वोत्तर में है और यह भारतीय प्रांतों असम और मेघालय से लगा हुआ है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने रविवार को खबर दी, "भारतीय सीमा से लगे सिलहट पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी एक जनसभा भी करेंगे।"
गौरतलब है कि तिपाईमुख परियोजना मणिपुर में बराक नदी पर प्रस्तावित है। 'तिपाईमुख बांध प्रतिरोध कमिटी' और 'सिलहट बिभाग उन्नयन संग्राम परिषद' के सदस्य इस लांग मार्च में हिस्सा ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications