नागासाकी पर बमबारी की 64 वीं सालगिरह
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शनिवार शाम नागासाकी के मेयर तोमिहिशा ताउ ने दुनिया भर में शांति के प्रसार के लिए एक घोषणा पत्र को पढ़ा और परमाणु निशस्त्रीकरण पर बल दिया।
ताउ ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा अप्रैल में दिए गए बयान को भी पढ़कर सुनाया, जिसमें ओबामा ने 'परमाणु हथियार के बिना दुनिया' की वकालत की थी।
उल्लेखनीय है कि नौ अगस्त 1945 को अमेरिका ने नागासाकी पर परमाणु बम गिराया था। इससे पहले हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया गया था। इस घटना में लगभग 74,000 लोग मारे गए थे। इस भयानक बमबारी का दुष्प्रभाव वर्षो तक देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications