ढाका ने बसों की खरीद के लिए 70 लाख डॉलर के ऋण की मांग की
बांग्लादेश के संचार मंत्री सैयद अब्दुल हुसैन ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार ने भारत के सहयोग से 500 नई बसों की खरीद की शुरुआत की है।
हुसैन ने कहा कि इस बारे में ठेकों के मूल्यांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। खुली बोली की प्रक्रिया में भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की करीब 10 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।
'स्वच्छा ढाका परियोजना' को पूरा करने के लिए नॉर्डिक देश बांग्लादेश को तीन करोड़ डॉलर की सहायता दे रहे हैं। बांग्लादेशी समाचार पत्र 'न्यू एज' ने रविवार को इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications