उड़ीसा में नक्सिलयों ने दो की हत्या की
जिले के पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार सिंह ने आईएएनएस से कहा कि विद्रोहियों ने रायगड़ जिला मुख्यालय से करीब 140 किलोमीटर दूर चंद्रपुर में सिबा शंकर और बिभीषण कानंदिया की हत्या कर दी।
उन्होंने कहा कि सिबा शंकर नक्सलियों के लिए पोस्टर तैयार करता था, जिसकी हमें तलाश थी। उन्होंने यह भी कहा कि विद्रोहियों ने उसकी और कालनंदिया की हत्या पुलिस के मुखबिर होने के शक में की।
रायगड़ जिला मुख्यालय राजधानी भुवनेश्वर से करीब 490 किलोमीटर दूर है। राज्य के 30 में से आधे से अधिक जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications