स्वाइन फ्लू से देश में अबतक 4 लोगों की मौत (लीड-1)
प्रवीण पटेल (43) 31 जुलाई को पत्नी के साथ अमेरिकी शहर अटलांटा से यहां पहुंचे थे। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में उन्होंने रविवार सुबह अंतिम सांस ली।
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास ने आईएएनएस से कहा, "यह दुखद है। अहमदाबाद में स्वाइन फ्लू से हुई यह पहली मौत है।" पटेल और उनकी पत्नी की जांच शनिवार को सकारात्मक रही थी।
दूसरी ओर पुणे स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के प्रमुख प्रदीप आवटे ने आईएएनएस से कहा, "42 वर्षीय संजय कोलकर को दो दिन पहले यहां के सासून अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार देर रात लगभग एक बजे उनकी मौत हो गई।"
परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक अशोक लाड्डा ने कहा कि कोलकर एक विद्यालय में शिक्षक थे। उन्हें सबसे पहले 31 जुलाई को तबीयत खराब होने पर पुणे के समीप स्थित खेड़ेगांव के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में स्थिति खराब होने पर उन्हें पुणे के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई।
मुंबई में शनिवार शाम 53 वर्षीया महिला फामिदा पानवाल की मौत स्वाइन फ्लू की वजह से हो गई थी। देश में इस घातक बीमारी की पहली शिकार तीन अगस्त को पुणे की 14 वर्षीया रीदा शेख बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications