देश में स्वाइन फ्लू से चौथी मौत
प्रवीण पटेल (43) 31 जुलाई को पत्नी के साथ अमेरिकी शहर अटलांटा से यहां पहुंचे थे। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास ने आईएएनएस से कहा, "यह दुखद है। अहमदाबाद में स्वाइन फ्लू से हुई यह पहली मौत है।" पटेल और उनकी पत्नी की जांच शनिवार को सकारात्मक रही थी।
गौरतलब है कि पटेल से पहले ही देश में तीन अन्य लोग स्वाइन फ्लू की वजह से मौत के शिकार हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications