पुणे में स्वाइन फ्लू से एक और व्यक्ति की मौत
पुणे स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के प्रमुख प्रदीप आवटे ने आईएएनएस से कहा, "42 वर्षीय संजय कोलकर को दो दिन पहले यहां के सासून अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार देर रात लगभग एक बजे उनकी मौत हो गई।"
परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक अशोक लाड्डा ने कहा कि कोलकर एक विद्यालय में शिक्षक थे। उन्हें सबसे पहले 31 जुलाई को तबीयत खराब होने पर पुणे के समीप स्थित खेड़ेगांव के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में स्थिति खराब होने पर उन्हें पुणे के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications