जादू-टोना के आरोप में बुजुर्ग को पीटकर मार डाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 10 ग्रामीण करिया मुंडा के घर में जबरदस्ती घुस गए और परिवार पर जादू-टोना कर पड़ोसियों को बीमार करने का आरोप लगाया।
मुंडा (65) ने जब इस आरोप को स्वीकार करने से इंकार किया तो ग्रामीणों ने लाठियों और लोहे की छड़ से पीट-पीटकर उसे मार डाला।
मुंडा को बचाने के लिए आए परिवार के सदस्यों करमी (58) और राजेश (24) की भी ग्रामीणों ने पिटाई कर दी।
झारखंड में पिछले एक दशक में जादू-टोना करने के आरोप में 700 लोगों की हत्या की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications