हरियाणा में युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला
जिला पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने आईएएनएस को बताया, "फिलहाल हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। लेकिन मामले की पृष्ठभूमि का अध्ययन करने और स्थितियों को देखने के बाद हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि यह सम्मान के लिए हत्या का मामला हो सकता है।"
सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों मृतक, संदीप सिंह और मोनिका एक ही गांव के निवासी थे। उनके स्कूली प्रमाणपत्रों के अनुसार लड़की नाबालिग थी, जबकि संदीप सिंह 22 वर्ष का था।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सौरभ सिंह ने कहा, "दोनों कुछ दिन पहले गांव से लापता हो गए थे और लड़की के परिजनों ने संदीप सिंह के खिलाफ पांच अगस्त को एक शिकायत दर्ज कराई थी। हम इस मामले की हर पहलुओं से जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट आ जाने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications