बैतुल्लाह के 2 संभावित उत्तराधिकारी मारे गए
इस्लामाबाद, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में तालिबान सरगाना बैतुल्लाह महसूद की मौत बाद उसके दो संभावित उत्तराधिकारी आपसी गोलीबारी में मारे गए हैं।
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि शनिवार को प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए- तालबान पाकिस्तान (टीटीपी) की शूरा (परिषद) की बैठक चल रही थी। उस दौरान टीटीपी का सरगना चुने जाने को लेकर इस संगठन के दो प्रमुख आतंकवादियों हकीमुल्लाह महसूद और मुफ्ती वली-उर-रहमान में झड़प हो गई।
खबर है कि दोनों में इतना विवाद बढ़ गया कि दोनों के समर्थकों में गोलीबारी आरंभ हो गई। इस दौरान मुफ्ती और हकीमुल्लाह दोनों मारे गए। इस घटना में दो अन्य आतंकवादी भी मारे गए।
गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिकी हमले में टीटीपी सरगना महसूद मारा गया था। हमले में उसकी पत्नी और ससुर भी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications