पत्रकार डी.पी. कुमार का निधन
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। वरिष्ठ पत्रकार तथा द स्टेट्समैन के पूर्व संपादक डी.पी.कुमार का दिल का दौरा पड़ने के कारण हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार को अपराह्न् पांच बजे निधन हो गया। यह जानकारी उनके पारिवारिक सदस्यों ने दी।
कुमार (78) के परिवार में उनकी पत्नी बिंदी, दो बेटियां शालिनी और हिमानी तथा एक बेटा सिद्धार्थ है। उनका बेटा भी पत्रकार है और जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए के साथ जुड़ा हुआ है।
कुमार के अंतिम संस्कार के स्थान के बारे में अभी विचार किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications