फ्रांसीसी दूतावास के बाहर विस्फोट, एक मरा, 3 घायल
डकार(सेनेगल), 9 अगस्त (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश मॉरितानिया में फ्रांसीसी दूतावास के बाहर शनिवार को एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया। इसमें हमलावर खुद मारा गया जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से खबर दी है कि विस्फोट मॉरितानिया की राजधानी नॉकशोत स्थित फ्रांसीसी दूतावास से 100 मीटर की दूरी पर हुआ। घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि आत्मघाती हमला की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 25 वर्ष के आसपास थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications