हवाई ईंधन पर कर मामला राज्यों के अधिकार क्षेत्र में : पटेल
समाचार चैनल 'आईबीएन7' पर एक साक्षात्कार में पटेल ने कहा कि यह मामला राज्यों के अधिकार में है और केंद्र सरकार इस बारे में कुछ अधिक नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा कि यदि यह केंद्र सरकार के हाथ में होता तो वह पहले ही इसे कर चुके होते।
विमानन कंपनियों का कहना है कि हवाई ईंधन पर बिक्री कर काफी अधिक है और अपना संचालन बंद करने की चेतावनी देने का यह भी एक बड़ा कारण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications