देश की सुरक्षा पर नजर रखेंगी आसमान में सात आंखें

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख जी.माधवन नायर ने रविवार को यहां कहा कि सात उपग्रहों का एक ऐसा तारामंडल विकसित किया जा रहा है जो देश के सुरक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करेगा।

नायर ने कहा कि सुरक्षा संबंधी मामलों से निपटने के लिए भारतीय क्षेत्रीय संचालन संबंधी उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) विकसित की जा रही है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में अपना विचार व्यक्त करते हुए नायर ने कहा, "प्रस्तावित प्रणाली में सात उपग्रह शामिल होंगे और एक जमीनी सहायता इकाई होगी। उनमें से तीन उपग्रहों को भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किया जाएगा और चार उपग्रहों को भूस्थैतिक कक्षा के पास स्थापित किया जाएगा।"

नायर ने कहा, "इस तरह की किसी व्यवस्था का मतलब होगा सभी सातों उपग्रहों की भारतीय नियंत्रण केंद्रों के साथ लगातार रेडियो दृश्यता बनी रहेगी। संचालन संकेतों के लिए उपग्रह पर परमाणु घड़ी और इलेक्ट्रानिक उपकरण लगाए जाएंगे।"

यह प्रणाली सीमा पर घुसपैठ की गतिवधियों को पकड़ने में मददगार साबित होगी और सुरक्षाकर्मी दुर्गम क्षेत्रों में, पहाड़ों पर या गहरे समुद्र में इसके जरिए बेहतर निगरानी बनाए रख सकेंगे।

नायर ने अभी यह नहीं बताया कि यह प्रणाली सक्रिय कब होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+