विक्षिप्त व्यक्ति को पीटने वाले 5 पुलिसकर्मी निलंबित
रांची में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "एक पुलिस उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिस कर्मियों को दुमका जिले के एक अस्पताल में विक्षिप्त युवक की पिटाई करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।"
अधिकारी ने कहा, "निलंबित पुलिस कर्मियों से इस बारे में जवाब तलब किया गया है।"
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शनिवार को पांच पुलिसकर्मियों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त रामविलास ठाकुर (30) नामक एक युवक की पिटाई की थी।
ठाकुर को दुमका सदर अस्पताल में कुछ दिनों से भर्ती कराया गया था। ठाकुर ने शनिवार को अस्पताल आई अपनी मां की पिटाई कर दी थी।
झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से इस घटना पर दुमका के पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications