शिक्षक पर छात्रा से बलात्कार का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजपुर थाने के नाथपुरा स्थित माध्यमिक पाठशाला के शिक्षक रामस्वरुप पाठक ने शुक्रवार को पप्पू पांडे के घर पहुंच कर आठवीं कक्षा की छात्रा उनकी पुत्री से कथित रूप से बलात्कार किया। पप्पू की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
महाराजपुर थाने के जांच अधिकारी आर.बी.एस.बघेल ने आईएएनएस को बताया कि शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरूकर दी गई है। छात्रा को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications