स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षणों से जम्मू में 4 भर्ती (लीड-1)
राज्य में इंफ्लुएंजा ए (एच1एन1) के संक्रमण के ये संदिग्ध मामले पहली बार सामने आए हैं। ये मामले ऐसे समय में आए हैं जबकि राज्य में पर्यटकों के आने के मौसम है। ऐसे में आशंका है कि वायरस के फैलने से पर्यटन प्रभावित हो सकता है।
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण वाले छात्र राज्य से बाहर अध्ययनरत हैं और छुट्टियों में घर आए थे। सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक रमेश गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "जम्मू में स्वाइन फ्लू के चार संदिग्ध मामले सामने आए हैं।"
उन्होंने बताया कि छात्रों को अलग-थलग रखा गया है और उनके रक्त के नमूनों को जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है।
मामले से निपटने के लिए चिकित्सकों का एक अलग दल बनाया गया है।
राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर स्वाइन फ्लू की जांच के केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications