वाराणसी में 2 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक (शहर) विजय भूषण ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि शाहनाज नाम की एक महिला तस्कर को दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा इलाके से आज गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये आकी गई है।
भूषण ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह पिछले पांच सालों से इस धंधे में लिप्त है और एक बार पहले भी वह मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि महिला से उसके गिरोह के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications