संप्रग आम नहीं, खास आदमी के लिए काम कर रही : माकपा
माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य करात ने कहा कि वाम दल राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने के साथ ही सभी के लिए भोजन और गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों के लिए पर्याप्त खाद्य सुरक्षा की मांग करने के लिए 26 अगस्त को नई दिल्ली में एक रैली आयोजित करेंगे।
करात ने शनिवार को माकपा के प्रमुख जनजातीय संगठन त्रिपुरा राज्य उपजाति जनमुक्ति परिषद के 19वें केंद्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह कहा।
सम्मेलन को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications