कोलकाता चिड़ियाघर से 8 दुर्लभ ब्राजीली बंदरों की चोरी
अलीपुर चिड़ियाघर के निदेशक सुबीर चौधरी ने कहा, "कुल मिलाकर दुर्लभ नस्ल के आठ ब्राजीली बंदरों की चोरी हुई है। रविवार सुबह ये बंदर अपने बाड़े में नहीं मिले।"
उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 में कुल 16 ब्राजीली बंदरों को अलीपुर चिड़ियाघर लाया गया था।
उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी गई है, जो मामले की जांच कर रही है। पुलिस को बाड़े के समीप तैनात दो सुरक्षाकर्मियों और उनकी निजी सुरक्षा एजेंसी का नाम बता दिया गया है।
चौधरी ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि कैसे चोरों ने एक बंद बाड़े को तोड़ा और उसमें से आठ बंदर चुराकर फरार हो गए और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को पता भी नहीं चला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications