बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार : भाजपा

पार्टी की योजना बढ़ती कीमतों के खिलाफ 17 अगस्त को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की है।

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएएनएस से कहा, "हमारे अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समाज को शेयर बाजार के माध्यम से देखते हैं..कीमतों में वर्तमान वृद्धि प्रकृति के प्रभाव की अपेक्षा राजनीतिक कारणों से है।"

नकवी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तेजी से वृद्धि होना कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार का आम आदमी की तुलना में बहुराष्ट्रीय कंपनियों, शेयरधारकों और सत्ता के दलालों को अधिक महत्व देने का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा बढ़ती कीमतों के खिलाफ पूरे देश में 17 अगस्त को विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता इसमें शिरकत करेंगे।

नकवी ने कहा कि संप्रग ने चुनाव के दौरान 100 दिनों के भीतर कीमतें कम करने का वादा किया था लेकिन वह इसमें असफल रही।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो के दौरान आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 4,800 लोगों की भुखमरी से मौत हुई है जबकि गैर आधिकारिक रूप से 20,000 लोगों की मौत भूख से हुई है।

नकवी ने कहा कि आम आदमी के लिए काम करने का दावा करके सत्ता में आई सरकार के लिए यह शर्म की बात है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+