दक्षिण कोरिया में स्वाइन फ्लू के 1700 से अधिक मामले
सियोल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया सरकार ने रविवार को स्वाइन फ्लू के 1700 से अधिक मामलों की पुष्टि की है।
कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को इंफ्लुएंजा ए (एच1एन1) वायरस से संक्रमित 51 नए मामलों की पुष्टि की है। इससे देश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,754 हो गई है।
इन नए मामलों में से पांच लोग ऐसे हैं, जो हाल ही में विदेशों के दौरे से लौटे हैं।
बहरहाल अभी तक दक्षिण कोरिया में स्वाइन फ्लू से किसी की मौत की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications