बेटे की इच्छा बनी महसूद की मौत का कारण : रिपोर्ट
संडे टाइम्स के अनुसार अपनी दूसरी पत्नी के साथ रात बिताते समय बुधवार को एक अमेरिकी चालक रहित विमान (ड्रॉन) के हमले में जंगराह गांव में महसूद की मौत हुई।
अखबार के अनुसार 35 वर्षीय महसूद को पहली पत्नी से चार बेटियां थीं और उसने पिछले नवंबर में एक प्रभावशाली मौलवी की बेटी से दूसरा विवाह किया था।
रिपोर्ट के अनुसार मधुमेह के मरीज महसूद ने बीमार महसूस करने के बाद अपने ससुर के घर में रात बिताने का खतरा उठाया। यहां एक स्थानीय चिकित्सक ने उसकी स्वास्थ्य जांच की और ग्लूकोज चढ़ाया।
अखबार के अनुसार एक पुत्र की चाहत के कारण महसूद मारा गया।
आरंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि केवल महसूद की पत्नी और दो तालिबान लड़ाके मारे गए लेकिन अगले दिन भारी जनाजे के कारण संदेह बढ़ गया।
पाकिस्तानी आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने शनिवार को कहा था कि महसूद, उसकी पत्नी और सात अंगरक्षक हमले में मारे गए।
विश्लेषकों के अनुसार महसूद को पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन हासिल था लेकिन उसने अपने संरक्षकों के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था। उसकी मौत अन्य के लिए कड़ा संकेत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications