मुंबई में 7 स्कूली छात्रों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई में छह लड़कियों के साथ ही सात स्कूली छात्रों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही फ्लू का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए एक स्कूल को बंद करने का निर्देश दिया गया है।
बृहन मुंबई नगर निगम की आपदा प्रबंध कमेटी ने कहा कि बांद्रा-कुर्ला स्थित धीरूभाई अंबानी स्कूल को अस्थायी रूप से कक्षाएं निलंबित रखने को कहा गया है। इस स्कूल की सात वर्षीय छात्रा झानी भोसले में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
अंधेरी स्थित रिम्स इंटरनेशनल स्कूल के तीन छात्राओं दिव्या प्रीतमानी (7), पूजा प्रीतमानी (9) और स्नेह प्रीतमानी (11) में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
मुंबई के दो अन्य स्कूलों एवं थाणे के एक स्कूल में भी एक-एक छात्रों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications