सोमवार को रायबरेली आएंगी सोनिया
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सोमवार को वह संसदीय क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यो का जायजा लेंगी। उसके बाद शाम को शहर स्थित आईटीआई अतिथि गृह में प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगी।
प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को सोनिया रायबरेली स्थित फिरोज गांधी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में नवनिर्मित राजीव गांधी छात्रावास भवन का लोकार्पण करने के बाद जिले के ऊंचाहार क्षेत्र का दौरा करेंगी। शाम को वह वहां नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) के अतिथि गृह में एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगी।
सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को संसदीय क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण के बाद वह फिरोजगांधी कालोनी स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के कस्टमर केयर भवन का शिलान्यास व जनसुविधा केंद्र का लोकार्पण करेंगी। शाम को वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications