चीन में तूफान से एक की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रविवार दोपहर फूजियन प्रांत के तटीय इलाकों में समुद्री तूफान 'मोराकोट' ने दस्तक दी थी। प्रांतीय मौसम ब्यूरो के अनुसार तूफान की वजह से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
तूफान की चपेट में आने से जिंगजियांग प्रांत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार सुबह जिंगजियांग के वेनजूहू शहर में 700 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं तूफान की वजह से कई घरों को नुकसान भी पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications