पीड़ित फैला सकते हैं स्वाइन फ्लू का संक्रमण : आजाद

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि स्वाइन फ्लू बहुत संक्रामक है और इस रोग से पीड़ित लोगों के जरिये इसका वायरस दूसरों को स्थानांतरित हो सकता है।

आजाद ने संवाददाताओं को बताया कि तीन अगस्त को फ्लू के कारण मौत की पहली शिकार बनी पुणे की स्कूली छात्रा रिदा शेख इलाज के लिए एक से अधिक अस्पताल में गई थी और इस कारण संभावना है कि 80 अन्य लोग फ्लू के वायरस से संक्रमित हो गए।

आजाद ने कहा, "एक छोटी बच्ची एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल गई, फिर तीसरे अस्पताल में उसका इलाज किया गया और उसके बाद चौथे अस्पताल में, वह भी बगैर जागरूकता के। इस पूरी प्रक्रिया में कोई 80 लोग संक्रमित हो गए। इलाज की प्रक्रिया में बच्ची से वायरस संक्रमित होते गए।"

आजाद ने कहा, "जब कोई फ्लू पीड़ित व्यक्ति लंदन या अमेरिका से आता है तो वह पढ़ा-लिखा होता है और उसका एक व्यापक सामाजिक संपर्क होता है, परिणामस्वरूप उसके जरिए तेजी के साथ वायरस का संक्रमण होता है। एक पीड़ित 100 व्यक्तियों में वायरस संक्रमित कर सकता है। ये 100 पीड़ित 1,000 को पीड़ित बना सकते हैं, उसके बाद 10,000, फिर 100,000 और उसके बाद करोड़। इस तरह से इसका संक्रमण बढ़ता जाएगा।"

आजाद ने रविवार को स्वाइन फ्लू की ताजा स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जानकारी दी।

आजाद ने कहा, "हम वह काम कर रहे हैं, जो अन्य देशों में नहीं किया गया। हम हवाई अड्डों पर, बंदरगाहों पर यात्रियों का परीक्षण कर रहे हैं और पीड़ितों को वहीं अलग कर ले रहे हैं। सभी पीड़ितों का और इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वालों का या उनके साथ यात्रा करने वालों का इलाज किया जा रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+