पश्चिम बंगाल में 8 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद
कोलकाता, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक मालगाड़ी से आठ करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की गई। यह जानकारी आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को दी।
यह बरामदगी शनिवार की रात मालदा कोर्ट स्टेशन पर की गई। बरामदगी दिल्ली से मिली खुफिया सूचना के आधार पर की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications