बीबीसी के खेल संपादक मिहिर बोस ने इस्तीफा दिया
ब्रिटेन की मीडिया ने बोस के इस्तीफे पर आश्चर्य व्यक्त किया है। 'डेली मेल' ने बोस के इस फैसले को 'हैरान कर देने वाला' करार दिया। पत्र के मुताबिक बीबीसी के स्पोर्ट्स कवरेज को नया आयाम देने वाले बोस खुश नहीं थे।
बोस 2006 में बीबीसी से जुड़े थे। उनकी नियुक्ति को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। स्थानीय पत्रकार यूनियन ने ऐसे वक्त में एक विदेशी व्यक्ति को खेल संपादक बनाए जाने का विरोध किया था, जब कारपोरेशन में 120 लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications