बैतुल्लाह का वारिस बनने के लिए संघर्ष, 24 मरे (लीड-1)

बीते बुधवार को अमेरिकी हमले में महसूद मारा गया था। हमले में उसकी दूसरी पत्नी और ससुर भी मारे गए थे। इसके बाद से ही प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) नया सरगना चुनने का फैसला हुआ था।

स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि शनिवार को टीटीपी की शूरा (परिषद) की बैठक चल रही थी। उस दौरान टीटीपी का सरगना चुने जाने को लेकर इस संगठन के दो प्रमुख आतंकवादियों हकीमुल्लाह महसूद और मुफ्ती वली-उर-रहमान में झड़प हो गई।

खबर है कि दोनों में इतना विवाद बढ़ गया कि दोनों के समर्थकों में गोलीबारी आरंभ हो गई। इस दौरान मुफ्ती और हकीमुल्लाह दोनों मारे गए। इस घटना में 22 अन्य आतंकवादी भी मारे गए। मारे गए लोगों में प्रमुख तालिबान आतंकवादी कारी हुसैन भी है।

पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने बीबीसी से कहा कि पाक सरकार को हिंसक संघर्ष और हकीमुल्लाह के मारे जाने की खबर मिली है। उन्होंने कहा, "इनमें पहले भी संघर्ष होते रहे हैं। हमारे पास सूचना है कि हकीमुल्लाह और वली में पहले से दुश्मनी थी। "

उधर, दक्षिणी वजीरिस्तान में तालिबान के स्वयंभू कमांडर नूर सईद ने आपसी गोलीबारी की खबरों का खंडन किया है। उसने कहा, "कुछ मतभेद जरूर हो सकते हैं लेकिन गोलीबारी की खबरें गलत हैं। सरकार और हमारे विरोधी इस तरह की बातें गढ़ रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+