मुंबई में लोकल ट्रेनों की टक्कर, एक घायल
पश्चिमी रेलवे के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि बोरीवली जाने के लिए एक लोकल ट्रेन माहिम स्टेशन पर खड़ी थी तभी अंधेरी जाने वाली एक रेलगाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
दुर्घटना दोपहर करीब 1.15 बजे हुई, इससे उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित हुईं।
प्रवक्ता के अनुसार अंधेरी की ट्रेन को नियंत्रित करके रोका नहीं जा सका, इस कारण से दुर्घटना हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications