गोवा में स्वाइन फ्लू के 4 नए मामले
गोवा में स्वाइन फ्लू मामलों के नोडल अधिकारी डोस डी सा ने कहा कि दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) से राज्य स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की बातचीत के अनुसार गोवा में स्वाइन फ्लू के चार नए मामलों की पुष्टि हुई है।
जोस ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, "अभी हमें रिपोर्ट नहीं मिली है लेकिन एनआईसीडी से टेलीफोन पर हुई बातचीत के अनुसार राज्य में स्वाइन फ्लू के चार नए मामले सामने आए हैं।"
जोस ने कहा कि स्वाइन फ्लू संक्रमित लोगों को गोवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं जो हाल ही में सिंगापुर से लौटे थे, जबकि चौथा दुबई से गोवा आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications