श्रीलंका के सत्तारूढ़ गठबंधन स्थानीय चुनावों में विजयी

रविवार को घोषित अंतिम नतीजों के अनुसार राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के नेतृत्व वाले सात दलों के गठबंधन को केंद्रीय उवा प्रांत में एकतरफा जीत हासिल हुई है।

चौंतीस सदस्यीय परिषद में गठबंधन को 25 सीटें और प्रमुख विपक्षी युनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) को सात सीटें मिली हैं।

तमिल बहुसंख्यक जाफना और वावुनिया की उरबन नगर परिषदों में भी सत्तारूढ़ पार्टी और उसके सहयोगियों को महत्वपूर्ण बढ़त मिली है।

जाफना नगर परिषद की 23 में से 13 सीटों पर विजय से यूपीएफए ने शहर पर अपना नियंत्रण कायम कर लिया है। प्रमुख प्रतिद्वंद्वी तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) को केवल आठ सीटें मिली हैं।

उल्लेखनीय है कि जाफना में वर्ष 1998 के बाद पहली बार चुनाव हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+