लिट्टे का नेटवर्क हमेशा के लिए खत्म हो चुका है: श्रीलंका
स्थानीय समाचार पत्र 'संडे ऑब्जर्वर' ने रविवार को खबर दी कि राजपक्षे के अनुसार केपी को एक एशियाई देश से गिरफ्तार करके 6 अगस्त की रात कोलंबो लाया गया।
उन्होंने कहा, "लिट्टे मास्टरमाइंड केपी की गिरफ्तारी के बाद इस आतंकवादी संगठन के फिर से सिर उठाने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं।"
विगत मई माह में लिट्टे प्रमुख वेल्लुपिल्लई प्रभाकरन के मारे जाने के बाद केपी ने इस संगठन की कमान संभाली थी।
श्रीलंकाई रक्षा मंत्री ने कहा कि दो महीनों से कई देशों की सहायता से केपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। स्यह कड़ी मेहनत का नतीजा है उसे पकड़ने में सफलता मिली है।
राजपक्षे ने कहा कि केपी के पकड़े जाने के बाद सिर्फ श्रीलंका ही नहीं विश्व स्तर पर भी लिट्टे की जड़ें खत्म हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications