लखनऊ में रिटेल काउंटरों से अरहर की दाल की बिक्री शुरू

यह फैसला प्रमुख सिचव खाद्य एवं रसद जैकब थॉमस और लखनऊ दाल एंड राइस मिल्स एसोसिएशन की बैठक में लिया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अरहर की दाल की बिक्री के लिए छह रिटेल काउंटर शुरू किए गए हैं। अगले एक सप्ताह के अंदर इतने ही काउंटर और खोले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन काउंटरों से प्रत्येक राशन कार्ड धारक को प्रतिमाह प्रति यूनिट आधा किलो अरहर दाल (पैकेट में) मिलेगी।

गुप्ता ने कहा कि बाजार में अरहर दाल की कीमत 100 रुपये प्रति किलो है, जो आम आदमी की पहुंच से बाहर है। गरीब और आम आदमी की थाली से दाल गायब न हो इसके लिए इन रिटेल काउंटरों को शुरू करने का फैसला किया गया है।

उधर, रिटेल काउंटरों पर सस्ती अरहर की दाल खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। शहर के डालीगंज काउंटर से अरहर की दाल खरीद रहे सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले राम बचन कहते हैं कि प्रति किलो 30 रुपये की बचत हमारे लिए राहत की बात है।

रिटेल काउंटरों की फिलहाल कोई समय सीमा नहीं तय की गई है। एसोसिएशन के महामंत्री लवकुश शुक्ला ने कहा कि फिलहाल करीब दो महीने तक रिटेल काउंटर चलाये जाएंगे। उसके बाद यदि सरकार ने हमसे सहयोग मांगा तो हम पुन: इन्हें शुरू करेंगे।

शुक्ला के मुताबिक लखनऊ में प्रतिदिन करीब 100 क्विंटल अरहर की दाल की खपत होती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+