दलाई लामा को मिलेगा 'इंटरनेशनल फ्रीडम अवार्ड'
संग्रहालय बोर्ड के प्रमुख बेंजामिन एल. हुक्स ने कहा कि दलाई लामा, मार्टिन लूथर किंग और महात्मा गांधी के अहिंसा से जुड़े सिद्धांतों का एक जीवंत उदाहरण हैं।
हुक्स ने कहा, "दलाई लामा ने हमेशा अन्याय और बर्बरता के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष किया है। उनका संघर्ष दुनिया में हर जगह सामाजिक न्याय आंदोलन के लिए एक प्रेरणा है। "
धर्मशाला स्थित केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के अनुसार दलाई लामा आगामी 23 सितंबर को अमेरिका के मेंफिस के 'द पीबॉडी होटल' में यह सम्मान ग्रहण करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications