सुरक्षाकर्मियों को नशीला पदार्थ पिलाकर सुधार गृह से 6 बच्चे फरार
पुलिस ने रविवार को बताया कि पूर्वनियोजित कार्यक्रम के तहत तीन बाहरी बच्चों के सहयोग से सुधार गृह के बच्चों ने इस घटना को अंजाम दिया।
पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि फरार बच्चों और उनके तीन सहयोगियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। बच्चों को एक व्यापारी के अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार कर सुधार गृह में रखा गया था।
सिंह ने बताया कि फरार बच्चों के सहयोगी शनिवार रात को उनसे मिलने आए थे। इसी दौरान बच्चों के दोस्तों ने मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। सुरक्षाकर्मियों के बेहोश होते ही बच्चे और उनके सहयोगी फरार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications